
SANDESH 24×7
चंडीगढ़, 7 नवंबर : पंजाब में सीनेट चुनाव न कराए जाने के विरोध में आज विभिन्न दलों के नेताओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन किया। पीयू में सीनेट चुनाव न कराए जाने को लेकर विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं।
इसमें पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा, परहत सिंह, शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़, पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा समेत कई नेता शामिल हुए। सुखपाल सिंह खैरा, प्रताप सिंह और प्रताप सिंह बाजवा भी पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा बहुत अहम है। यह अकेले यूनिवर्सिटी का मुद्दा नहीं बल्कि पंजाब की लड़ाई है। पंजाब की लड़ाई के लिए आंदोलन की जरूरत है, जो भी लड़ाई लड़ी जाएगी अकाली दल उसका साथ देगा।
प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पिछले कुछ सालों से पंजाब के हक छीने जा रहे हैं। धान की तुड़ाई नहीं हो रही है। डीएपी खाद नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री नई विधानसभा की सीट मांग रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है। चंडीगढ़ में पंजाब का 60 फीसदी हक है लेकिन उसे लगातार कम किया जा रहा है।